अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था ईरान’

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने हेगसेथ ने दावा किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी एक ऐतिहासिक सफलता है और ईरान ने सीजफायर के लिए भीख मांगी थी। ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और आने वाले कई सालों तक उसे युद्ध करने में असमर्थ बना दिया गया है।

‘ईरान खुद को बचाने में असमर्थ साबित हुआ’

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि 40 दिन से भी कम समय में अमेरिका की सैन्य शक्ति का सिर्फ 10 प्रतिशत इस्तेमाल करके, देश ने दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को तबाह कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान खुद को बचाने में असमर्थ साबित हुआ है। हेगसेथ ने यह भी कहा कि तेहरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान ने योजना के अनुसार, तय समय पर हर एक लक्ष्य हासिल किया है।

‘ईरान अब मिसाइलें नहीं बना सकता’

पीट हेगसेथ ने कहा, “ईरान की नौसेना समुद्र की गहराई में समा चुकी है उसके पास अब कोई हवाई रक्षा प्रणाली नहीं है। ईरान का मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। हमने ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जो हमारे मिशन का एक मुख्य मकसद था।” उन्होंने कहा कि वो अब मिसाइलें नहीं बना सकते हैं।”

‘तेहरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा’

अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा कि समझौते का मतलब यह है कि तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। हेगसेथ ने कहा कि ईरान की सरकार यह समझ गई थी कि जो हश्र उनका होने वाला था, उसकी तुलना में समझौता करना कहीं ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं के नाम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा था और समय भी खत्म हो चुका था, इसलिए उन्होंने समझौता कर लिया।

‘सीजफायर सिर्फ एक विराम है’

अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीजफायर सिर्फ एक विराम है। उन्होंने कहा कि अगर आदेश दिया जाता है तो सेना फिर से तैयार है। केन ने कहा कि सेना ने ईरान में 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 80 प्रतिशत हवाई रक्षा सिस्टम, 90 प्रतिशत से ज्यादा पारंपरिक नौसेना बेड़े और 90 प्रतिशत हथियार फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘अब यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं करेगा ईरान’

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर से पहले वाशिंगटन में चल क्या रहा था, जानें पर्दे के पीछे की कहानी

‘ईरान अब मिसाइलें नहीं बना सकता’

पीट हेगसेथ ने कहा, “ईरान की नौसेना समुद्र की गहराई में समा चुकी है उसके पास अब कोई हवाई रक्षा प्रणाली नहीं है। ईरान का मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। हमने ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जो हमारे मिशन का एक मुख्य मकसद था।” उन्होंने कहा कि वो अब मिसाइलें नहीं बना सकते हैं।”

‘तेहरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा’

अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा कि समझौते का मतलब यह है कि तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। हेगसेथ ने कहा कि ईरान की सरकार यह समझ गई थी कि जो हश्र उनका होने वाला था, उसकी तुलना में समझौता करना कहीं ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं के नाम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा था और समय भी खत्म हो चुका था, इसलिए उन्होंने समझौता कर लिया।

‘सीजफायर सिर्फ एक विराम है’

अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीजफायर सिर्फ एक विराम है। उन्होंने कहा कि अगर आदेश दिया जाता है तो सेना फिर से तैयार है। केन ने कहा कि सेना ने ईरान में 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 80 प्रतिशत हवाई रक्षा सिस्टम, 90 प्रतिशत से ज्यादा पारंपरिक नौसेना बेड़े और 90 प्रतिशत हथियार फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *